गिरिडीह में अवैध पशु वाहन जब्त, चार गिरफ्तार

गिरिडीह. पुलिस अवैध पशु तस्करों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान पिकअप से 12 गाय एवं 7 गाय का बच्चा समेत कुल 19 पशु को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह में अवैध पशु वाहन जब्त

बता दें कि एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर लगातार पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा बगोदर के औरा के पास वाहन जांच अभियान चलाकर पशु लदे पिकअप वाहन को पकड़ा।

वाहन में 12 गाय एवं 7 गाय का बच्चा समेत कुल 19 पशु को बरामद करने के साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पशु तस्कर द्वारा पिकअप वाहन से बिहार से अवैध पशुओं को लोड कर गिरिडीह जिला के बगोदर जीटी रोड होते हुए धनबाद के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Salary Alert: फर्जी निकासी के बाद रुका वेतन, सख्त जांच...

 बोकारो और हजारीबाग में फर्जी निकासी के खुलासे के बाद झारखंड में सरकारी कर्मचारियों का वेतन फिलहाल रोका गया है। सत्यापन के बाद ही...

Hazaribagh Treasury Scam: 27 करोड़ तक फर्जी निकासी का खुलासा, पुलिसकर्मी...

 हजारीबाग ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में 27 करोड़ तक के घोटाले का खुलासा, 21 बैंक खाते फ्रीज। आरोपी के पास लग्जरी गाड़ियां और...

Ranchi LPG Crisis: 84 हजार बैकलॉग से बढ़ी परेशानी, सिलिंडर डिलिवरी...

रांची में एलपीजी सिलिंडर का बैकलॉग 84 हजार पार, डिलिवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान। 7-10 दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद।Ranchi LPG...

Nitish Kumar Rajya Sabha शपथ आज, बिहार में नई सरकार गठन...

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद उनके इस्तीफे और नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज...

Jharkhand Weather Update: आज से शुष्क मौसम, तापमान में 3-4 डिग्री...

 झारखंड में 10 अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 3-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। रांची सहित कई जिलों में गर्मी बढ़ने के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img