Dhanbad Lok Sabha – अनुपमा सिंह को जिताने के लिए हम लोग जी जान लगा देंगे- अशोक सिंह

Dhanbad Lok Sabha – मजदूर दिवस पर इंडी गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के नामांकन को लेकर सिंदरी नगर काँग्रेस कमेटी की बैठक शहरपुरा इंटक कार्यालय में मंगलवार को की गई। इसमें लोकसभा चुनाव के काँग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सह काँग्रेस प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने कहा कि बिना नाराजगी के लोकसभा चुनाव के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जिताना ही हमारा उद्देश्य है। इसकी अध्यक्षता सिंदरी नगर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार ने की।

उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। अनुपमा सिंह को जिताने के लिए हम लोग जी जान लगा देंगे। राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पंहुचाने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। वह टिकट नहीं मिलने से नाराज नहीं है। अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का धनबाद के लोगों के प्रति क्या व्यवहार रहा है, यह किसी से छिपी हुई बात नहीं है। उन्होंने कर्नाटक राज्य के राजग गठबंधन के जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद जर्मनी भाग जाने को मुद्दा बनाया।

Dhanbad Lok Sabha – अनुपमा सिंह को जिताने के लिए हम लोग जी जान लगा देंगे- अशोक सिंह

उन्होंने कहा कि अनुपमा सिंह पढ़ी-लिखी महिला हैं। समझदार हैं, लोगों को साथ लेकर चलने की उनमें क्षमता है। भाजपा या काँग्रेस के वादे सभी पूरे नहीं किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी, सामान्य वर्ग, युवा, महिला सबका ख्याल रखा गया है। अशोक सिंह ने बुधवार को अनुपमा सिंह के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से गोल्फ ग्राउंड पहुंचने की अपील की है।

इस बैठक में धनबाद जिला महासचिव सह सिंदरी प्रभारी राहुल राज, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, विश्वनाथ सिंह, सिद्धार्थ, मुन्ना यादव,धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, जिला महासचिव दिलीप मिश्रा, अजय सिंह, गोपाल धारी, नगर उपाध्यक्ष राज बिहारी यादव, सत्देव सिंह, मनोज घोष, पूर्णेंदु सिंह, सतेंद्र सिंह, सोमनाथ दुबे, अशोक वर्मा, मो हाकिम, सियाकांत दुबे, गोपाल धारी, ललन ठाकुर, ओमप्रकाश, राजेश पासवान, संतोष कुमार, नकुल वर्मा, मो राही, सुनीता देवी, मंटी कुमार, शैलेश पंडित, अख्तर अकिल, राजू पांडेय, विजय सोरेन, शिव शंकर यादव, भरत बिहारी यादव, रूबी देवी, सरिता देवी, चमेली देवी, संजय यादव सहित कई काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...