विजय सिन्हा ने कहा- राहुल कहीं से लड़े चुनाव नहीं मिलेगा समर्थन

पटना : अमेठी छोड़ रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने पर बिहार के डिप्टी सीएम व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। विजय सिन्हा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कहा कि भारत में कहीं भी चुनाव लड़ लें उनको जनता का समर्थन मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस इंडिया गठबंधन ने उनको प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर लाया था उनको कहीं समर्थन नहीं मिल रहा है। यह विपक्ष के नेता के तौर पर भी कुछ नहीं कर सके। विजय सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव पूरी तरीके से हारेंगे और राहुल गांधी रिजेक्ट हो चुके हैं।

तेजस्वी यादव ने कल बयान दिया है कि एनडीए गठबंधन के लोग दलित विरोधी हैं। इस पर विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास बोलने को कुछ नहीं है। उनके शासनकाल में दलितों के साथ क्या नहीं हुआ। उनके शासन काल में बच्चों के साथ बलात्कार हुआ लेकिन आज तक एक शब्द उनके मुंह से नहीं निकाला। यह वहीं विजय सिन्हा है जो लगातार इस पूरे मामले का विरोध करता रहा। उन्होंने कहा कि यह लोग सामंती प्रथा को लाना चाहते हैं और लाते हैं। क्योंकि यह चार्टर विमान में अपना बर्थडे मनाते हैं और केक खाते हैं।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- बड़ बोले पिता के बड़ बोले पुत्र के बारे में क्या कहना

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...