Giridih Crime : 150 बोरा अवैध कोयला लदा मिनी ट्रक धराया, दो गिरफ्तार….

Giridih Crime – गिरिडीह पुलिस अवैध कोयला पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि सरिया थाना क्षेत्र के दुर्गी धवैया गांव में छापेमारी कर एसडीपीओ धनजंय राम और सरिया थाना प्रभारी ने छह टन अवैध कोयला लोड मिनी ट्रक को जब्त करने में सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad Loksabha : झारखंड में पहली बार थर्ड जेंडर सुनैना सिंह पहुंची नामांकन करने 

Giridih Crime  – गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई गुरुवार की शाम को उस वक्त हुआ, जब एसडीपीओ धनंजय राम को गुप्त सूचना मिली और इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने सरिया के दुर्गी धवैया इलाके में छापेमारी किया और अवैध कोयला लोड मिनी ट्रक को जब्त किया। ट्रक से 150 बोरा अवैध कोयला जब्त किया गया है।

Giridih Crime – दो धंधेबाज भी गिरफ्तार

इस दौरान कार्रवाई में चालक के साथ दो धंधेबाजों को भी दबोचा गया। गिरफ्तार धंधेबाजों में हजारीबाग के बरकट्टा थाना इलाके के मधुबन गांव निवासी संजय यादव, मनीष यादव और सरिया के इसी दुर्गी धवैया गांव निवासी अशोक यादव शामिल है।

Cesto mart add 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-JAC Result : 17 मई तक स्क्रूटनी के लिए लिया जाएगा आवेदन…. 

एसडीपीओ की मानें तो पूछताछ में दो धंधेबाजों ने कबूला है कि कोयला लोड मिनी ट्रक को दुर्गी धवैया से चलकूशा ले जाने के प्रयास में थे। जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर से दो बाइक को भी जब्त किया है।

IndiGo Light Fare: रांची से हवाई यात्रा होगी सस्ती, दिल्ली, मुंबई...

इंडिगो का नया Light Fare 16 जुलाई से लागू। रांची से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को 300 से 800 रुपये तक...

कुख्यात अपराधी नरेश के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में...

मोतिहारी : मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। प्रशिक्षु डीएसपी के...

बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...