जेपी पटेल ने स्पीकर से मांगा 6 सप्ताह का समय

रांची: स्पीकर के न्यायाधिकरण द्वारा जारी किए गए नोटिस के जवाब के लिए जेपी पटेल ने स्पीकर से मांगा 6 सप्ताह का समय मांगा है।

भाजपा के टिकट पर झारखंड विधानसभा 2019 का चुनाव जीतकर विधायक बने जय प्रकाश भाई पटेल को दल-बदल मामले का सामना करना पड़ रहा है।

वे कांग्रेस में शामिल होने के बाद हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। गत 10 अप्रैल को स्पीकर के न्यायाधिकरण द्वारा जारी किए गए नोटिस पर उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा है।

न्यायाधिकरण ने इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 02 मई तक का ही समय दिया था। इसके लिए उन्होंने न्यायाधिकरण से छह सप्ताह का समय मांगा है।

इसको लेकर जेपी पटले ने कहा है कि वे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें 26 मई से हो रहे नामांकन में शामिल होना है।

इसके बाद 20 मई को मतदान भी है। जबकि 06 जून तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है। हालांकि उनके समय मांगे जाने पर न्यायाधिकरण ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...