Advertisment

CBSE की 10 वीं-12वीं का परिणाम 20 मई के बाद

रांची: CBSE का 10वीं और 12वीं का शैक्षणिक सत्र 2023-24 का परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद जारी हो सकता है।

सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की है। दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन जारी होने की संभावना है। सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक, पहले 12वीं का, फिर 10वीं का परिणाम जारी किया जाएगा।

GOAL Logo page 0001 3 22Scope News

परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। परीक्षा में करीब 39 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

वहीं, CBSE बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी कोई भी मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करेगा। इसलिए बोर्ड इस साल भी किसी टापर्स सूची की घोषणा नहीं करेगा।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से दो अप्रैल तक चली थीं।

परीक्षा की समाप्ति के बाद से ही छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार है। विभिन्न संस्थानों में नामांकन के लिए भी आवेदन भरने को छात्र उत्सुक हैं।

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...