Hazaribagh Loksabha : बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल के चुनाव प्रचार में उतरी मां, पत्नी और देवरानी

Hazaribagh Loksabha – हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में प्रचार-प्रसार के लिए उनकी मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल चुनावी मैदान में उतर गई। शनिवार को इन सभी ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में डोर टू डोर चुनाव कैंपेन किया और भाजपा एवं मनीष जायसवाल के समर्थन में कमल फूल छाप पर वोट देकर जीताने का अपील किया।

इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, समर्थन और विशेष नुक्कट नाटक की टीम चल रही थी। नुक्कड़ नाटक के जरिए 62 सालों तक देश में कांग्रेस की सरकार की नाकामियों और पिछले करीब 10 सालों के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया गया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल का नापो खुर्द, बादम, हरली, विश्रामपुर, मिर्जापुर और कांडतरी के ग्रामीणों ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया और भाजपा के समर्थन में मतदान करने का वादा भी किया।

मनीष पत्नी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- JMM की बड़ी कार्रवाई, यह बड़ा नेता पार्टी से निष्कासित…..

सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल की मां विद्या जायसवाल ने लोगों से कहा कि बड़कागांव हमारा पैतृक निवास है ऐसे में अपने माटी के लाल को सांसद बनाएं। वह दिल से सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगा। निशा जायसवाल ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बयार बह रही है।

मौके पर विशेष रूप से उनके साथ बड़कागांव पूर्वी के भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री सुमन गिरी, अरुण मालाकार, किरण देवी, सत्यभामा, मनोरमा राणा, कंचन शर्मा, मंजू मिश्रा, इंदु देवी, रानी शुक्ला, पूनम साहू, रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग साथ उपस्थित रही।

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...