गया में पप्पू का भव्य स्वागत, कहा- मोदी का हमला कहीं वोट बैंक के लिए तो नहीं

गया : एकदिवसीय दौरे पर गया पहुंचे पूर्णिया लोकसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पप्पू यादव आज गया में डोभी स्थित श्रीश्री 108 रविशंकर महाराज के आश्रम पहुंच कर मुलाकात की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों पर हुए हमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हमला कहीं वोट बैंक के लिए तो नहीं है।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

पप्पू यादव ने कहा कि क्या आप जवान को शहीद कर वोट की राजनीति करेंगे। कितने जवान एक व्यक्ति के लिए राजनीतिक पार्टी के लिए और कुसी के लिए शहीद होंगे। उन्होंने कहा कि मेरा सीधा सवाल है कि देश के राजनीति के लिए कितने जवानों को शहीद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के बेंच से चाहता हूं कि कल जो एयरफोर्स पर हमला हुआ है उसमें कोई षड्यंत्र तो नहीं है, कोई साजिश तो नहीं है। तीसरे चरण में यह हमला वोट मुद्दा तो नहीं होगा, डाइवर्सिटी तो नहीं है।

पप्पू ने कहा कि इस घटना की संज्ञान सर्वोच्च न्यायालय लें एवं जांच करे। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार को दो-दो करोड़ रुपया अभिलंब मुहैया कराया जाए। वहीं उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी के रायबरेली चुनाव लड़ने के मामले में कहा कि मुझे रायबरेली के जिम्मेदारी दी गई है मैं वहां जाकर उनका प्रचार करूंगा। वहीं सीवान में हिना शहाब के परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है मैं उनके लिए भी मेहनत कर प्रचार करूंगा।

यह भी पढ़े : पूर्णिया प्रत्याशी पप्पू यादव ने डाला वोट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही...

बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के...

गंडक नहर पुल में गिरी स्कॉर्पियो, कोई हताहत नहीं, जांच में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-28P-3165)...

Jharkhand Liquor Audit: CAG ऑडिट में 20 हजार करोड़ के राजस्व...

झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की परफॉर्मेंस ऑडिट में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई...