Samajwadi Party Campaign in Kannauj : मम्मी डिंपल के बाद पापा अखिलेश यादव के लिए बेटी अदिति ने लगाई चौपाल

डिजीटल डेस्क :  Samajwadi Party Campaign in Kannauj– सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के जिस लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं, वही Kannauj इस समय हॉट सीटों में एक है। Samajwadi Party मुखिया अखिलेश पूरे प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार चुनावी दौरे पर हैं तो Kannauj सीट पर उनकी बेटी अदिति ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने चौपाल लगाई तो लोग बरबस ही खिंचे चले आए उन्हें सुनने और सपा मुखिय़ा परिवार की नई प्रचारक से सीधी बात करने।

Kannauj में बुधवार को अदिति ने चौपाल लगाई। चौपाल में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए अदिति ने कहा कि आपने यहां से नेताजी को सांसद चुना।
फाइल फोटो

चौपाल में भावनात्मक अपील कर रहीं अदिति

Samajwadi Party का चुनावी Campaign अन्य लोकसभा सीटों की तुलना में Kannauj ने जरा अलग है। यहां पर पिता अखिलेश यादव के लिए बेटी अदिति चुनाव मैदान में खूब पसीना बहा रही हैं। लोगों के बीच जाकर उनसे 13 मई को साइकिल चुनाव निशान पर वोट करने की भावनात्मक अपील कर रही हैं। बुधवार को कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों से पिता के लिए वोट करने की अपील की।

अदिति ने Kannauj के लोगों से खुद को कनेक्ट किया, फिर की अपील

Kannauj में बुधवार को अदिति ने चौपाल लगाई। चौपाल में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए अदिति ने कहा कि आपने यहां से नेताजी को सांसद चुना। मेरे पिता जी को सांसद चुना और मेरी मम्मी को सांसद चुना और आगे चुनते रहेंगे। यहां मैं पहली बार 2014 में आई थी। अब 10 साल बाद वोट मांगने आई हूं। वर्ष 2003 की सपा सरकार में मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ और 2012 में सपा सरकार में बहुत सारे विकास कार्य हुए। इसी विकास को जारी रखने के लिए 13 तारीख को समाजवादी पार्टी को वोट करिएगा।

कन्नौज सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक आमने-सामने हैं।
फाइल फोटो

अदिति इससे पहले मम्मी डिंपल यादव के लिए कर चुकी हैं प्रचार

इससे पहले अदिति यादव अपनी मम्मी डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव सपा प्रत्याशी हैं। वहां तीसरे चरण में 7 मई को मतदान संपन्न हो गया है। मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने प्रदेश के योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह हैं। यहां मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था, जिसमें डिंपल यादव जीती थीं। इस बार डिंपल यादव सपा प्रत्याशी हैं। लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। चौथे चरण में 13 मई को मतदान है। इस चरण में कन्नौज लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। कन्नौज सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक आमने-सामने हैं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...