DEPUTY CM VIJAY SINHA का विपक्ष पर बड़ा हमला…

DEPUTY CM VIJAY SINHA

पटना: लालू यादव के द्वारा यह कहने की बीजेपी को कोढ़ की खुजली हो गई है। इस मामले पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह सजायाफ्ता जिसे न्यायालय ने खजाना लूटने के मामले में सजा दिया है और वह बेलगाम असंसदीय भाषा का प्रयोग कर अपनी बोली से बिहार को लज्जित किए हैं अब अपने वह पार्टी को लज्जित कर रहे है। लालू यादव अब पार्टी पर बोझ बन चुके हैं इनका खाता नहीं खुलने जा रहा है और इनका दोनों जो पुत्र है उनका भी समापन इसी बार हो जाएगा।

परिवारवाद की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे और इस बार के पांचों और सभी सीट हम लोग जितने जा रहे हैं। विजय सिंहा ने कहा वह नर्वस हैं और इनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली है। वही सैम पित्रोदा के द्वारा भारतीय पर किए गए टिप्पणी पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत को कमजोर करने वाला, भारत में जातीय उन्माद फैला कर देश का बंटवारा करने की मानसिकता रखने वाला ऐसे लोग राष्ट्र के हितेषी ही नहीं हैl

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता जो राष्ट्र को कमजोर करे राष्ट्र के विरोधियों को संरक्षित करे और सामाजिक ताना-बाना और सनातन के संतानों को लड़ाकर राष्ट्र को गुलाम बनाने का जो खेल है यह सफल नहीं होगा। नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं और मोदी जी के रहते भारत में पूरा भारत नहीं अखंड भारत का भाव इस क्षेत्र में जाग रहा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के शहजादे हैं।

उनके पास अपनी कोई सोच नहीं है, स्क्रिप्ट लिखने वाले जो लिख कर देते हैं इस पर वह व्याख्यान देते हैं। वही हाल हमारे बिहार का है। यहां भी 100 लोगों की एक टीम बनाए हुए हैं जो इनको लिख लिख कर देगा किस मामले पर किसके सामने बोले।

तेजस्वी यादव बहुत विद्वान आदमी है पूरा बिहार जानता है। कभी बिहार के लोगों की बात नहीं करेंगे सिर्फ देश की ही बात करेंगे और प्रधानमंत्री के नीचे बात ही नहीं करेंगे। वह अंतरराष्ट्रीय बात करेंगे एक पप्पू और पप्पू की जोड़ी विपक्ष की भूमिका को पूरा कर नहीं पा रहा है लेकिन एक देश को मजाक बनाने में लगे हैं एक बिहार को मजाक बनाने में लगे हैं।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- THALASSEMIA DAY पर पूर्णिया में रक्तदान शिविर

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

DEPUTY CM VIJAY SINHA DEPUTY CM VIJAY SINHA DEPUTY CM VIJAY SINHA

DEPUTY CM VIJAY SINHA

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...