BANKA में विधवा महिला ने कर ली शादी तो ग्रामीणों ने…

बांका: बांका में एक विधवा ने प्रेम प्रसंग में शादी कर ली तो गांव के लोगों ने तुगलकी फरमान करते हुए गांव में ही रस्सी से बांधकर उसकी सरेआम पिटाई कर दी। दो बच्चे की मां एवं एक कुंवारे लड़के के बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों को भीड़ के चुंगल से छुड़ाकर थाना लाया। रस्सी में बंधे प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत में दो बच्चे की मां विधवा को कटोरिया थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साल पूर्व ही गांव से भाग कर बेंगलुरु चले गए और वहां उन्होंने शादी कर ली थी। एक माह पूर्व दोनों अपने घर लौट आये थे। प्रेमी अपने घर थमबोर से पलनियाँ पैदल चल कर अपने प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा।

तब तक सब कुछ ठीक ठाक था पर जब प्रेमी के घर वाले ने उसे घर में नहीं देखा और खोजने के लिए महिला के गांव आ गए। इस दौरान दोनों एक ही घर में थे जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांध कर पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कर थाना ले आई। प्रेमिका के अनुसार वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और प्रेमी भी अपनी प्रेमिका को रखने के लिये तैयार है। लेकिन दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के अनुसार पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी ने BJP पर भोजपुरी में किया हमला, कहा देश की जनता…

BANKA BANKA BANKA BANKA BANKA

BANKA

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...