तेजस्वी ने BJP पर भोजपुरी में किया हमला, कहा देश की जनता…

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देसी अंदाज में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी यादव ने देसी अंदाज में कहा कि ‘भाजपा के लोग ढूंढाता कि ईवीएम मशीनवा जल्दी मिली की जल्दी लालटेनवा पर बटन दबाई आ भाजपा के भगाई। बुझाता ता नू रउवा लोग के। तेजस्वी ने आगे कहा कि भाजपा का कोई भी नेता एक नेता मुद्दे की बात कर रहा है क्या?

कौन क्या चाह रहा है क्या कह रहा है चार चीज असंभव है, मैंने पहले ही कहा है कि सूर्य भगवान का पश्चिम से उगना, रेगिस्तान में मछली मारना, आसमान में पेड़ लगाना, बीजेपी मोदी जी के नेताओं से मुद्दे की बात सुनना असंभव है। चारों चीज असंभव है, इनको बताना चाहिए कितना नौकरी दिया मोदी जी ने।

अमीर अमीर होता जा रहा है और गरीब गरीब होता जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट और खराब हो रही है। इस पर बात नहीं करते, शिक्षा चिकित्सा पर बात क्यों नहीं करते, पढ़ाई दवाई सिंचाई चिकित्सा की बात कभी आ ही नहीं सकता उनके मुंह पर। ये तो हिंदू मंदिर मस्जिद पाकिस्तान कश्मीर इधर-उधर ऊपर नीचे बेकार की बातें करेंगे। अगर बेकार की बात सुनना है तो भाजपा के लोगों के पास जाएं। काम की बात सुनना है, तरक्की चाहिए हम लोग कर रहे हैं।

जब से चुनाव शुरू हुआ है यह आम आदमी की तरक्की के बारे में, देश के लोगों की भलाई के बारे में कभी बात नहीं किये हैं। बिहार देश की राजनीति को दिशा दिखाता है। इस बार बीजेपी की हालत टाइट है। हमने पहले ही कहा है बिहार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा, ऐसा चौंकाएंगे कि उनकी सरकार नहीं बनेगी। बीजेपी के लोग कितना दिन तक झूठ का सहारा लेंगे, जनता रगड़ने लगी है अभी तो रगड़ाई ढंग से हुई भी नहीं है। अभी 3 फेज भइले बा 4 फेज बाकी बा। अभी ललाहित बा लोग ढूंढता ईवीएम मशीन मा जल्दी मिली लालटेंबा पर बटन दवाई और भाजपा के भगाए बुझतरा लोगों के।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- DEPUTY CM VIJAY SINHA का विपक्ष पर बड़ा हमला…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP BJP BJP BJP

BJP

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...