Ranchi : DSPMU में टॉपर छात्र की जमकर पिटाई, सर फटा, आगे….

Ranchi – राजधानी रांची में DSPMU में टॉपर छात्र की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई इतनी जोरदार थी कि युवक का सर फट गया। मामला इतना पढ़ गया कि छात्र को अस्पताला में भर्ती कराना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही वीसी और डीएसडब्ल्यू रेस में आ गए हैं।

DSPMU में टॉपर छात्र की जमकर पिटाई -पूरा फूटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद

यह सारा मामला रांची के डीएसपीएमयू की बताई जा रही है जहां एक छात्र को कई छात्रों ने मिलकर जमकर धुनाई कर दी। घायल छात्र का नाम आयुष गौतम बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना का पूरा फूटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें-ED Raid Update : सचिवालय में ईडी का छापा, मिले इतने रुपए…

जानकारी के अनुसार आयुष राजनीतिक विज्ञान के स्नातक का छात्र है। वह लगातार 4 सेमेस्टर से टॉपर रहा है। क्लास के दौरान आयुष ने टीचर से सवाल पूछ दिया जिसके बाद आयुष का कुछ छात्रों से बहस हो गया। उसके बाद टीचर के जाते ही छात्रों में फिर से मारपीट हो गई।

DSPMU में टॉपर छात्र को बरामदे में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि छात्रों ने आयुष की जमकर धुनाई कर दी। छात्रों ने युवक को बरामदे में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसके बाद युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसका सर फट गया। जिसके बाद घायल छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Cesto mart add 8 22Scope News

ये भी पढ़ें-Jharkhand Cash Kand Update : पीएस संजीव लाल की पत्नी अब खोलेगी राज ! 

घटना के बाद युवक के परिजनों ने लालपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं कॉलेज में इतनी बड़ी घटना होने के बाद कॉलेज प्रशासन भी रेस में आ गई है। कॉलेज ने साफ लफ्जों में कहा है कि इस घटना में शामिल छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...