रांची : कांके थाना क्षेत्र में बबलू मुंडा पर फायरिंग मामले की जांच कर रही रांची पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब TPC के हार्डकोर 8 उग्रवादियों को राजधानी के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से AK 56 हथियार सहित पिस्टल और नगद भी बरामद किया गया. रांची पुलिस ने बबलू मुंडा फायरिंग मामले के साथ प्रेम सागर मुंडा कांड का भी उद्भेदन कर दिया गया.
रांची पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर टीपीसी के 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इसमें इरफान अंसारी, अफरोज अंसारी, एजाज अंसारी, अरशद अली, अब्दुल्ला आलम, इकराम उल अंसारी, जमील खान, मैनुल अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से AK-56 राइफल समेत तीन पिस्टल, 10 गोलियां, 1लाख 62 हज़ार रुपये नगद, फायरिंग में इस्तेमाल गाड़ी, 10 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि कांके इलाके में कुछ दिन पहले जमीन कारोबारी बबलू मुंडा पर जानलेवा हमला हुआ था.
इस हमले के पीछे टीपीसी के उग्रवादियों का नाम सामने आया था. घटना के लिए एक बोलेरो गाड़ी का भी इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद एकरामुल के निशानदेही पर शहर के अलग-अलग इलाकों से 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि बबलू मुंडा की हत्या के नीयत से वह आए थे. इसके बदले उन्हें टीपीसी के उग्रवादी भीखन के द्वारा ए.के. 56 और 10 लाख रुपए दिया गया था.
रिपोर्ट : प्रतीक सिंह


















