Advertisment

सीरियल लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

देवघर :  नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपराधियों ने चार लूटकांड की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी थी. हालांकि 24 घंटे के अंदर ही नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात हुई सीरियल लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है. इस मामले को एक ही गैंग के अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया था. इस गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है,  जबकि तीन अपराधी अब भी फरार हैं. रविवार के दिन देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया.

एसडीपीओ ने बताया कि 8 अक्टूबर की रात पहली वारदात जलसार चिल्ड्रेन पार्क के पास हंसमुख लाल की बाइक छीनकर अंजाम दिया गया. 7-8 की संख्या में अपराधियों ने पीड़ित को बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ मारपीट कर बाइक छीन लिया. दूसरी घटना में अपराधियों ने सुशांत कुमार के मोबाइल की छिनतई कर ली. इसके बाद तीसरी घटना में अपराधियों ने झौंसागढ़ी के बजरंग बली मंदिर के पास दुमका के अरुण कुमार से मोबाइल की छिनतई कर ली. जबकि चौथी घटना में शहर के कानू टोला में महेश्वर साह रेडिमेड कपड़ा दुकान से पिस्तौल का भय दिखाकर 40-45 हजार रुपये लूट लिए गए.

जांच के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि सभी वारदात एक ही गैंग के अपराधियों ने अंजाम दिया है. पुलिस ने लूट के इन वारदातों में शामिल बिलासी टाउन के सुमित ठाकुर उर्फ सुमित शांडिल्य, बावनबीघा के पुष्कर सिंह उर्फ रॉकी, सुभाष चौंक के पास रहने वाले रोहन साह उर्फ सन्नी, स्टेशन रोड के रहने वाले सोनू क्षेत्री और बरमसिया के रहने वाले पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है जबकि राहुल कुमार, कौशल जायसवाल और अंकुश वात्स्यायन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि इन अपराधियों के पास से लुटी  गयी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और 7500 रुपया और कांड के लिए प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि लुटी गयी मोटरसाइकिल पुष्कर सिंह की निशानदेही पर हरिशरणम कुटिया के पास झाड़ी से बरामद किया गया है. इस मामले में गिरफ्तार सुमित ठाकुर और पंकज कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है.

रिपोर्ट : कुलवंत कुमार

Rohtas: सलाखों के पीछे पहुंचे 11 अपराधी

कहानी शेरघाटी अनुमंडल के जलसार टोला की,आहर की तलहटी में जीने को मजबूर दलित परिवार

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...