Advertisment

Garhwa में गरजी कल्पना, हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा और….

Garhwa आज गढ़वा जिले के रंका में चिड़िया प्रखंड के आईटीआई कॉलेज चरका मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बीजेपी पर जमकर गरजी। मौका था पलामू लोकसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में चुनावी जनसभा का।

इस दौरान कल्पना सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 13 मई को अधिक से अधिक संख्या में इण्डिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाकर संसद में भेजे और क्षेत्र के विकास किये जाने की बात कही।

वाइल्ड वादी 5 22Scope News

ये भी पढे़ं- Ranchi : धुर्वा डैम में डूबे दो छात्र…

वही उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बीडी राम अपने 10 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भोले-भाले जनता से झूठे वादे कर ठगने का काम किया हैं। दो‌ करोड़ नौकरी व जनता के खाते में 15 लाख रुपए देने की बात कही गई थी, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

भाजपा झारखंड के आदिवासी के बेटे ‌एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत ईडी का इस्तेमाल कर झूठे केस में फंसाया है और जेल भेजने का काम किया है। भाजपा झारखंड के खनिज संपदा ‌लूटने का प्रयास कर ‌रही। लेकिन ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

ये भी पढे़ें- Giridih Crime : युवक का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, आगे हुआ…. 

वही झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर‌ ने भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईया‌ के पक्ष ‌में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केन्द्र के ‌झूठे‌ जुमलेबाज मोदी जी से मुक्ती दिलाने के लिए आपको इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा।

 

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक,...

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

Jamshedpur House Demolition Notice: NGT नोटिस के विरोध में भड़के लोग,...

Jamshedpur House Demolition Notice: भुइयांडीह इलाके में प्रशासन द्वारा घर खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों में...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...