CM Yogi के मंच पर नहीं मिली बृजभूषण शरण सिंह को जगह, Yogi बोले – 4 जून के बाद माफिया मुक्त घोषित होगा यूपी

लखनऊ/ कैसरगंज : CM Yogi  आदित्यनाथ ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में रविवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की। इसमें रोचक वाकया यह रहा कि मंच पर भाजपा प्रत्याशी कारण भूषण सिंह तो दिखे लेकिन उनके पित सांसद बृजभूषण शरण सिंह नजर नहीं आए। कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने सिर्फ पीएम मोदी को ही अपना नेता बताया था। उनका मंच पर न शामिल होना सियासी हलके मेंचर्चा का विषय बन गया है। CM Yogi  ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कि 4 जून के बाद हमारी सरकार यूपी को माफिया मुक्त राज्य घोषित करने के लिए एक निश्चित कट-आफ तारीख तय करेगी।

CM Yogi की घोषणा – माफियाओं की जब्त संपत्ति गरीबों में बांटेंगे

CM Yogi ने कहा कि सभी माफिया नेताओं की अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और इसे गरीबों, अनाथों, महिला संरक्षण गृहों व दिव्यांगों के घरों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। CM Yogi  ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। पहले चरण में माफिया को टारगेट किया जाएगा और दूसरे चरण में उनके गुर्गों की संपत्तियां भी जब्त की जाएगी। इसके लिए हमारी कार्य योजना भी तैयार है।

CM Yogi ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर कहा कि ये उस महाभारत परिवार के एक और "काका श्री" हैं। जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तो दुर्योधन और दुशासन के सामने हर कोई चुप था।
फाइल फोटो

CM Yogi की दो टूक – कोई दंगा करेगा तो डंडा चलेगा ही, सात पीढ़ी तक भरना होगा जुर्माना

CM Yogi  ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर कहा कि ये उस महाभारत परिवार के एक और “काका श्री” हैं। जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तो दुर्योधन और दुशासन के सामने हर कोई चुप था। जैसी करनी, वैसी भरनी (जैसा बोओगे, वैसा काटोगे), चाहे वह आजम खान हों या कोई माफिया सरगना। उन्होंने राज्य के विकास में बाधा डाली, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। CM Yogi  ने कहा कि जो भी दंगा करेगा उस पर डंडा तो चलेगा ही। यूपी में दंगा करने वालों को सात पीढ़ी तक जुर्माना भरना होगा। आज प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। अब अपराधी गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगने पर मजबूर है। हमने प्रदेश में एक भयमुक्त वातावरण दिया है।

CM Yogi ने कहा कि जो भी दंगा करेगा उस पर डंडा तो चलेगा ही। यूपी में दंगा करने वालों को सात पीढ़ी तक जुर्माना भरना होगा। आज प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। अब अपराधी गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगने पर मजबूर है।
फाइल फोटो

CM Yogi ने कहा – यह लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच

CM Yogi ने रविवार को बहराइच और कैसरंगज की सभाओं को संबोधित किया। कैसरगंज के पयागपुर में CM Yogi ने कहा कि यह पूरा चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच का हो गया है। जो राम भक्त है वही भारत में शासन करेगा। क्या रामद्रोही कभी विजय हुआ है? रामद्रोही विजय होते तो हम लोग रावण की पूजा करते ,कुंभकरण और मेघनाथ की पूजा करते। अयोध्या में अब 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हो गया है। हम 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को फोरलेन बनाने जा रहे हैं जिसका सभी को लाभ मिलेगा। जो काम भारत में अयोध्या में हुआ वह दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ है। यह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग तो मानते थे के अयोध्या में राम मंदिर कभी बन नहीं सकता। इसीलिए बहकाने के लिए सपा के लोग कहते थे कि परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकता।

CM Yogi बोले – राम मंदिर बनने से पाकिस्तान और रामद्रोही नाराज

CM Yogi  ने कहा कि राम मंदिर बनने से दो ही लोग नाराज हैं या तो राम द्रोही या तो पाकिस्तान। बाकी पूरा हिंदुस्तान कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। बहराइच में खानदानी राम भक्त हैं। यह वही भूमि है जिस भूमि ने सोमनाथ मंदिर के गुनहगार सालार मसूद को जहन्नुम में पहुंचाकर सोहेलदेव महाराज ने भारत के धर्म की रक्षा की थी। हम लोगों ने स्मारक भव्य बनाया है लेकिन ,समाजवादी ,कांग्रेस ने कभी स्मारक पर फूल तक नहीं चढ़ाया। यह लोग दरगाह में तो जाएंगे लेकिन महाराजा सुहेलदेव के स्मारक पर कभी नहीं जाएंगे। क्योंकि इनको डर है कि अगर वहां जाएंगे तो कहीं मुस्लिम वोट ना खिसक जाए। यह लोग हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। पहले उन्होंने जाति के नाम बांटा फिर क्षेत्र और भाषा के नाम बांटा और आपकी प्रॉपर्टी पर भी इन लोगों की नजर लगे हैं।

CM Yogi ने कहा कि सभी माफिया नेताओं की अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और इसे गरीबों, अनाथों, महिला संरक्षण गृहों व दिव्यांगों के घरों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। CM Yogi ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे।
रविवार को काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते सीएम योगी

CM Yogi काशी में कोतवाल कालभैरव और बाबा विश्वनाथ को नवाया शीश

CM Yogi  आदित्यनाथ इससे पहले रविवार की सुबह काशी दौरे पर रहे। वह पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों को परखने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। उसी क्रम में CM Yogi  ने रविवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर दर्शन- पूजव किया। इसके साथ ही सीएम ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर में भी शीश नवाया। CM Yogi  ने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। बाबा के शरण में शीश झुकाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत की कामना की।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...