Giridih : शराब पीने के बाद युवक ने फांसी लगाकर किया Suicide

Giridih – गिरिडीह के तिसरी मनसाडीह ओपी क्षेत्र के एक युवक अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदखुशी (Suicide) कर ली। मृतक मरगोमुंडा गांव निवासी जितेंद्र राणा है। बताया जाता है कि मरगोमुंडा निवासी जितेंद्र राणा मनसाडीह के तिसरो गांव स्थित अपने ससुराल आया था। रविवार की रात उसने अत्यधिक शराब पीकर अपने ससुराल पहुंचा था।

ये भी पढे़ें-Congress में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा के पोते ने ये क्या कह दिया…. 

बताया जाता है नशे की हालत में ही उसने देर रात फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह जब उसके ससुराल वालों ने उसे फंदे से झूलता देखा, तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग जितेंद्र के ससुराल पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय ओपी पुलिस को दी।

पुलिस जुटी जांच में

सूचना पाकर मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार दलबल केस साथ तिसरो गांव पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक के शव को फंदे से उतारा उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गयी। उसके बाद सारी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

गोल 10 22Scope News

ये भी पढे़ें- Godda Loksabha : इंडिया प्रत्याशी प्रदीप यादव ने किया Nomination… 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि जितेंद्र ने खुदखुशी क्यों की इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...