एक बार फिर 40 डिग्री के बार होगा रांची का पारा 

रांची: 15 मई से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा,आसमान साफ और मौसम शुष्क हो जाएगा इस कारण तापमान में एक बार फिर से इजाफा होगा। इस दौरान परा एक बार फिर से 40 या उसके पारा भी जा सकता है।

इस मामले में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंदन ने बताा कि 14 को राज्य के उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा साहिबगंज और पाकुड़ के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 15 मई को भी आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन तापमान बढ़ेगा।

सोमवार को रांची और उसके आसपास में दोपहर बाद हल्के बादल लगे थे, इस वजह से बूंदाबांदी भी हुई। बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बारिश 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम केंद्र ने रांची और आसपास में 14 से 19 मई तक के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, अगले 5 दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

14 और 15 मई अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। 16 से 19 मई तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री रहने की संभावना है।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...