सुशील मोदी के निधन पर उपेंद्र कुशवाहा ने जताया गहरा दुख

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बिहार से चारों सदनों का प्रतिनिधित्व कर चुके सुशील कुमार मोदी के लंबी बीमारी के बाद निधन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) सुप्रीमो व पूर्व मंत्री भारत सरकार उपेंद्र कुशवाहा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा की ओर से कहा गया है कि कुशवाहा ने अपने शोक संदेश में बताया कि उन्होंने एक सच्चा साथी व बड़े भाई को खो दिया।

आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले नेताओं में मुख्य रूप से रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, राहुल कुमार, ई. हेमंत कुमार, नितिन भारती, नेहाल अख्तर, मो. खुर्शीद, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, पप्पू मेहता और चन्दन झा थे।

यह भी पढ़े : सुशील मोदी के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, सम्राट ने कहा- हिल गया मैं अंदर तक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...