धनबादः एसीबी ने पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल से प्राक्कलन घोटाला मामले में तीन घंटे से अधिक की पूछताछ की.
बता दें कि पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल पर 14वें वित्त आयोग के द्वारा स्वीकृत 200 करोड़ रुपये की योजनाओं का प्राक्कलन राशि में कमीशन खोरी और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इसी मामले में एसीबी ने पूर्व मेयर पूछताछ की है. पूछ-ताछ के बाद एसीबी आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
दरसल सबीर नाम का एक युवक ने एसीबी को पत्र लिखकर डीपीआर घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी और मामले में जांच की मांग की थी. इस शिकायत पर एसीबी की टीम ने वर्ष 2020 में नगर निगम, कार्यालय में छापेमारी कर कई दस्तावेज जब्त किए थे. जब जांच आगे बढ़ी तब पूर्व मेयर और तत्कालीन नगरआयुक्त चन्द्रमोहन कश्यप को आरोपी बनाते हुए अपना पक्ष रखने के लिए एसीबी कार्यालय बुलाया.
लॉकर घोटाला के बाद पलामू में बैंक खाता घोटाला, डिप्टी मैनेजर निकला मास्टर माइंड
Using a mind reading device, ‘locked-in’ patients told researchers they’re happy


















