Ranchi: शराब घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर को किया गिरफ्तार

Ranchi: शराब घोटाला मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची के सदर अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इस घोटाले की जांच में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। मामले में निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे सहित 5 लोगों पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Ranchi: पूर्व उत्पाद कमिश्नर गिरफ्तार

पूर्व आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश को 13 जून को पूछताछ के बाद मंगलवार को भी एसीबी ने बुलाया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद अमित प्रकाश को एसीबी की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।

Ranchi: एसीबी ने जांच में पाया

बताया जा रहा है कि एसीबी ने जांच में पाया कि अमित प्रकाश के कार्यकाल में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए खुदरा दुकानों में शराब बिक्री के अनुपात में काफी कम राशि जमा कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, एसीबी ने जांच के बाद इस केस में अमित प्रकाश को पहला अप्राथमिक अभियुक्त बनाया है।

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से...

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...