MUZAFFARPUR में जीविका दीदी ने आयोजित किया मतदाता जागरूकता अभियान

मुजफ्फरपुर: स्विप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान मेगा इवेंट का आयोजन जीविका द्वारा राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुसहरी, मुज़फ्फरपुर के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, एडीएम सुधीर कुमार, लीची अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी शुभम सिन्हा, आईसीडीएस की डीपीओ चांदनी कुमारी,जीविका की डीपीएम अनीशा के साथ ही उत्तम संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जिले भर में जीविका दीदियों की संख्या काफी है। करीब 52 हज़ार समूहों के माध्यम से हर घर जीविका दीदी दस्तक दे रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मतदान प्रतिशत में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वही संगम संकुल स्तरीय संघ की  दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक की  बेहतरीन प्रस्तुति की गई। जीविका दीदी की पुत्री अंजू कुमारी ने मतदाता गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया उन्हें जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VIJAY SINHA ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा ‘यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि….

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...