भभुआ कोर्ट के नए प्रभारी CJM सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संभाला पदभार

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ सिविल कोर्ट के नए प्रभारी सीजेएम सुशील कुमार श्रीवास्तवत ने पदभार ग्रहण किया है। इसको लेकर भभुआ जिला कोर्ट ने अधिसूचना जारी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के एडीजे में प्रमोशन हो जाने एवं दानापुर अनुमंडल सिविल कोर्ट में ट्रांसफर हो जाने के कारण 17 मई 2024 को अपना पदभार एसेजीएम चतुर्थ सुशील कुमार श्रीवास्तव को पदभार दिया। भभुआ कोर्ट में सीजेएम का पद रिक्त पड़े होने के कारण भभुआ कोर्ट में जजों के पदों में फेरबदल किया गया।

आपको बता दें कि कैमूर भभुआ सिविल कोर्ट में सीजेएम का पद रिक्त था। शनिवार को प्रभारी नए सीजेएम के रूप में सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पहले दिन सभी प्रकार के न्यायिक कार्य किए। जिला जज न्यायालय के आदेश के आलोक में उन्होंने अधिसूचना जारी होते ही अपना पदभार संभाल लिया और कार्य प्रारंभ कर दिया। पटना कोर्ट ने जज के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी की थी।

यह भी पढ़े : कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, गायक छोटू पांडे सहित 9 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...