2 दिवसीय दौरा पर PM MODI आज आएंगे बिहार, बदल जाएगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था

पटना: चुनावी गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरा पर आज बिहार आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज देर शाम पटना पहुंचेंगे जहां से वे सीधे दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास पर जायेंगे और वहां से फिर वे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री उसके बाद राजभवन में जायेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को मोदी निकल जायेंगे चुनावी सभा करने।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एक बार फिर एसपीजी ने पटना में अपना सुरक्षा घेरा बनाना शुरू कर दिया है और कई रास्तों पर आम लोगों का आवागमन बाधित हो जायेगा। सोमवार की शाम से ही आवागमन को लेकर आम लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ेगा। सोमवार की शाम से ही पटना के ट्रैफिक में बदलाव कर दिया जाएगा और लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री के सुशील मोदी के आवास पर जाने के कारण नेहरू पथ से जुड़ने वाली सारी सड़कें बंद रहेंगी। पटना जंक्शन जाने वाले लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे करबिगहिया छोड़ का प्रयोग करें।

सगुना मोड़ – राजा बाजार की ओर नेहरू पथ होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन चालक डुमरा चौकी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट होते हुए बीएमपी-5 तिराहा से टमटम पड़ाव होकर अनिसाबाद गोलम्बर से गर्दनीबाग, मीठापुर होते हुए जीपीओ ऊपर से करबिगहिया जा सकेगे। पुरानी बाईपास से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहन चालक पुरानी बाईपास से करबिगहिया से जीपीओ गोलम्बर ऊपर से महावीर मंदिर आरओबी होते हुए एग्जीबिशन रोड आरओबी से रामगुलाम चौक पहुंचेंगे।

करबिगहिया से चिरैयाटाड़ पुल उपर से गोरियाटोली से बायें महावीर मंदिर आरओबी से जीपीओ गोलम्बर के ऊपर से यू-टर्न ले गोरियाटोली, एक्जीविशन रोड आरओबी होते हुए गांधी मैदान जा सकेंगे। पुरानी बाईपास से बहादुरपुर आरओबी मैकडोवल गोलम्बर के रास्ते प्रेमचंद्र गोलंबर से सैदपुर रोड हुए अशोक राजपथ जाया जा सकेगा। राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, से पटना जंक्शन जाने वाले अटल पथ से आर ब्लॉक आरओबी नीचे से जीपीओ गोलंबर ऊपर से करबिगहिया अथवा या पाटलिपुत्र गोलम्बर से बोरिंग रोड से लोहियाचक्र पथ नीचे से दारोगा राय पथ आर ब्लॉक जीपीओ गोलम्बर के नीचे से पटना जंक्शन जा सकते हैं। अशोक राजपथ से बाकरगंज मोड़ से रामगुलाम चौक का प्रयोग किया जा सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

PM MODI PM MODI PM MODI PM MODI

PM MODI

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...