राजधानी PATNA में नहीं थम रहा खूनी खेल, थाना से 200 मीटर की दूरी पर…

नौबतपुर: राजधानी पटना में बेख़ौफ़ अपराधी जब जहां चाहे आपराधिक वारदात को अंजाम दे देता है और आराम से घटनास्थल से निकल भी लेता है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रह जाती है। प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना के बाद बिक्रम क्षेत्र में एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी तरफ मंगलवार की देर रात एक बार फिर अपराधियों ने खुनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना बिक्रम प्रखंड अंतर्गत रानी तालाब थाना क्षेत्र की है जहां थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने बीती रात एक सीमेंट ईंट फैक्ट्री के मालिक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डोरापुर निवासी अमरजीत सिंह के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक कनपा पुल के समीप ईंट फैक्ट्री का कारोबार करता था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। फ़िलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- वैशाली में RJD प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे तेजस्वी और मुकेश सहनी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA PATNA PATNA

PATNA

NEET UG Scam: लखीसराय फर्जीवाड़े की जांच तेज, EOU की टीम...

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच के लिए ईओयू की टीम लखीसराय पहुंची। मामले में दो मास्टरमाइंड की भूमिका सामने आई है, जबकि कई...

Naxal Alert: पूर्वी सिंहभूम में फिर बढ़ी नक्सलियों की गतिविधियां, संगठन...

पूर्वी सिंहभूम में नक्सलियों की गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहा संगठन दस्ता विस्तार और लेवी वसूली के जरिए खुद...

Railway Update: रांची से नई ट्रेनों की मांग को मिली रफ्तार,...

रांची से हैदराबाद, अहमदाबाद, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवाओं के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास पहुंचे। कई ट्रेनों को दैनिक करने...