पटना दौरा पर कांग्रेस नेता SHASHI THAROOR, कहा देश के विकास के लिए…

SHASHI THAROOR

पटना: कांग्रेस के सांसद और दिग्गज नेता शशि थरूर गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पटना पहुंचे। पटना में उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार बदलने का दावा किया और कहा कि हम यहां लोगों को मैसेज देने आए हैं कि सुबह शाम बदल डालो देश के अँधेरे को मिटा डालो और अपने ही हाथों से हालात बदल डालो। वहीं उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि चुनाव आयोग के काम में पारदर्शिता होना आवश्यक है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि 40 में 39 सांसद होने के बावजूद कोरोना काल में लाखों बिहारी अन्य प्रदेश से पैदल बिहार तक आए लेकिन उनकी मदद के लिए केंद्र तैयार भी नहीं हुई। अगर देश का भला चाहते हैं तो बिहार में भी इंडिया गठबंधन के लोगों को चुन कर संसद भेजिएगा। कांग्रेस के बड़े नेता के बिहार में चुनाव प्रचार नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे पास बिहार में कैंपेन करने के लिए तेजस्वी यादव जैसे नेता हैं जिनके बाद हमें जरूरत महूसस नहीं हुई कि राहुल गांधी या कोई दूसरे नेता बार बार बिहार आएं।

हम चाहते हैं कि उत्तर पूर्व की सभी सीटें कांग्रेस जीते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पता चल गया है कि अब तक सारे चरण में मतदान इंडिया गठबंधन के पक्ष में हुआ है इसलिए डर के कारण वे बार बार बिहार आ रहे हैं। बिहार की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है और यह तेजस्वी की रैली से समझ में आता है। इंडिया गठबंधन से पीएम फेस को लेकर शशि थरूर ने कहा कि 4 जून को जब रिजल्ट आ जाएगा तो हम लोग प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित कर देंगे।

भाजपा ने 2014 में कहा था सबका साथ सबका विकास लेकिन एक भी विकास का काम नहीं हुआ ना रोजगार मेला ना कोई इंडस्ट्रीज खुले और सभी वादे जो भाजपा ने किया था वह फ्लॉप हो गया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरीके से बेरोजगारी बढ़ी, महंगाई बढ़ी है उसके बाद अब लोगों ने ठान लिया है कि अब आगे भाजपा को मौका नहीं देना है। गिरिराज सिंह के बयान कि 4 तारीख के बाद तेजस्वी यादव और महागठबंधन के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते दिखाई देंगे पर शशि थरूर ने कहा कि इन सभी बातों का हम लोग नोटिस नहीं लेते हैं।

कांग्रेस का एक लक्ष्य है, भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। टुकड़े टुकड़े गैंग भाजपा के हैं और यही इस तरीके का बयान दर्शाता है कि गिरिराज सिंह कैसे नेता है। भारतीय जनता पार्टी के पास सिर्फ एक ही मुद्दा है हिंदू मुस्लिम और यही कर कर देश की जनता को भड़काते है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

6TH PHASE: पांच की कुर्सी, 3 बाहुबली, प्रतिष्ठा है दांव पर…

SHASHI THAROOR SHASHI THAROOR SHASHI THAROOR SHASHI THAROOR

SHASHI THAROOR

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...