जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच मारपीट

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नीमा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान एक किशोरी को गोली लग गई। जख्मी किशोरी को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है, जो आरपार हो गई है।

आपको बता दें कि आनन-फानन में परिजन जख्मी किशोरी को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं मारपीट के दौरान जख्मी किशोरी का भाई भी जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार, जख्मी किशोरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नीमा गांव निवासी डिप्टी सिंह की 15 वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी है। जबकि मारपीट में जख्मी उसका 20 वर्षीय भाई रमाशंकर शामिल है।

यह भी पढ़े : हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...