बेलगाम चोर ने 51 पोल का तार और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर हुए फरार

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत वेलो पंचायत में आज दिन में ही बिजली के तार का चोरी करने का सिलसिला काफी बढ़ गया है। बिजली तार चोर मधेपुरा में बहुत सक्रिय हो गए हैं। चोरों के आतंक से क्षेत्र में भयावह स्थिति बना हुआ है। ताजा मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत वेलो पंचायत के टेढामोर, पिपराही और गाछी टोला के 50 पोलों का 11 हजार बिजली का तार चोरी कर चोर फरार हो गए।

बिजली के तार चोरी हो जाने से यहां के किसान काफी परेशान हैं। अपने खेत में सिंचाई करने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं इस संबंध में बिजली विभाग के कनिय अभियंता मुरारी कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले बीटील वाले कंपनी के 40 पोल का 11 हजार तार को चोरों ने काट लिया। उसके बाद मुरलीगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिर आज 11 पोल का तार और ट्रांसफार्मर का तेल चोर चोरी कर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के द्वारा आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक महिला घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...