RJD सरकार में क्या नौकरी दी थी सब जानता है, 4 जून को आ जायेगा फैसला

RJD

पटना: पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर थे और अपने चुनावी भाषणों में उन्होंने लालू और तेजस्वी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहे। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने एक तरफ तेजस्वी पर हमले करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर राइड खत्म होते ही जेल जायेंगे तो दूसरी तरफ उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि वे भी बेल पर बाहर हैं और कभी भी जेल जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए राज्यसभा सासंद संजय झा ने कहा कि बात तो सही है। ये मामला कोर्ट में है और सबके सामने भी है कि नौकरी के बदले जमीन लिया गया। मैं भी उस केस के बारे में बोल रहे थे, कोर्ट में है मामला कोर्ट खुद फैसला लेगा। वहीं आरक्षण के मामले में संजय झा ने कहा कि बिहार में जातीय गणना सीएम नीतीश का करवाया हुआ है। जब हमलोग इंडिया गठबंधन में थे और मुंबई में बैठक थी तब नीतीश कुमार ने कहा कि देश में जातीय गणना होना चाहिए। उस वक्त कांग्रेस ने इस बात का विरोध किया था।

आज वे कहते हैं कि देश में जातीय गणना करवाएंगे और उस वक्त उन्होंने विरोध किया था और उन्होंने उसे एजेंडा में नहीं लिया। वे लोग नीतीश कुमार के किये काम का श्रेय लेना चाहते हैं, वे अपना बताएं कि उन्होंने क्या किया है। ये सब काम तो नीतीश कुमार का किया हुआ है। जातीय गणना या 94 लाख लोगों को चिह्नित करना जिसे उत्थान के लिए सरकारी मदद दी जाएगी ये तो नीतीश कुमार की देन है। इंडिया गठबंधन में वे बार बार बोलते रहे लेकिन उस वक्त कांग्रेस, राजद ने सुना ही नहीं और न ही अन्य घटक दलों को सुनने दिया।

वहीं सीएम नीतीश कुमार के 10 लाख नौकरी पूरा करने का वादा और तेजस्वी मतलब नौकरी के बात पर संजय झा ने कहा कि कुछ भी बोलने से क्या होता है। राजद के लिए नौकरी मतलब होटल वाले को भगाओ, व्यवसायी को भगाओ, डॉक्टर को भगाओ था। नौकरी किसने दिया, बिहार का मुख्यमंत्री कौन है। मुख्यमंत्री निर्णय लेता है और अच्छा बुरा सब मुख्यमंत्री के लिए होता है। तेजस्वी ने अपने पास जो विभाग रखा था उसमें उन्होंने क्या दिया। अपने विभाग पर भी बोलना चाहिए। स्लोगन और प्रेस रिलीज से कुछ नहीं होता है, 4 जून को जनता का कहना सामने आ जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी ने PM MODI को लिखा पत्र, आरक्षण पर लिख दिया इतना कुछ…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...