MUNGER में तालाब से पशुपालक का शव बरामद, परिजनों ने कहा हुई है हत्या

मुंगेर: मुंगेर में एक पशुपालक का शव तालाब में मिलने केबाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला सफियासराय थाना क्षेत्र के गौरीपुर तालाब की है जहां से एक पशुपालक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हलीमपुर गांव निवासी दयानंद मंडल के रूप में की गई।

मामले में परिजनों ने बताया कि वे करीब 24 घंटे से लापता थे। उन्होंने दरियापुर खटाल में रहने वाले राजा यादव के साथ विवाद में हत्या की बात कही है। परिजनों ने बताया कि राजा हमेशा हत्या की धमकी देता था। उसके साथ पहले पशु को लेकर विवाद हुआ था, और विवाद के बाद मृतक करीब 24 घंटा से लापता थे।

परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की दोपहर गौरीपुर तालाब में शव बरामद हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बहार निकाला। पशुपालक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले का जल्दी खुलासा करने की मांग की।

मामले थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि पशुपालक के शव को देखने प्रतीत होता है कि डूबने से मौत हुई है। शरीर पर जख्म का निशान भी है इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ होगा कि मौत का असली कारण क्या है। हालांकि मृतक के परिजन के तरफ से आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD में हत्या मामले पिता पुत्र को आजीवन कारावास

MUNGER MUNGER MUNGER

MUNGER

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img