Advertisment

Munger के दियारा इलाके में पेड़ से टंगा मिला शव, परिजनों ने कहा ‘हुई है हत्या…’

मुंगेर: मुंगेर के दियारा इलाका में एक व्यक्ति का शव पेड़ से टंगा हुआ बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव टांगने की आशंका जाहिर की है। घटना मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर दियारा की है जहां लखीसराय के मेदनी चौक थाना क्षेत्र के खावा निवासी राजकुमार महतो का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। Munger Munger Munger 

यह भी पढ़ें – Indian सेना ने लिया रामायण के श्रीराम का सहारा, कहा ‘भय बिन होई न प्रीति’

वहीं घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन एवं पत्नी ने बताया कि वह मृतक अपने चचेरे भाई के साथ दियारा इलाके में रहता था। कल शाम से उसका कोई अता पाता नहीं था और आज उसका शव कुतलुपुर दियारा से बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से टांग दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna International Airport Ready : विदेश जाना हुआ आसान

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...