Commercial Advertisment

4 Days से लापता युवक का शव गांव के तालाब से हुआ बरामद, परिजनों ने…

पटना: पटना के सटे पिपलावा थाना क्षेत्र में चार दिनों से लापता एक युवक का शव तालाब से बरामद किया गया है। युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर एफएसएल की मदद से छानबीन में जुट गई। मामला पिपलावा थाना क्षेत्र के बरखुदचक गांव की है। मृतक की पहचान मोहित कुमार के रूप में की गई। मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य विगत 7 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए गए थे।

मृतक घर में अकेला था। लोगों ने बताया कि किसी ने उसे फोन कर बुलाया और उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला जिसके बाद स्थानीय थाना में भी गमसुदगी का मामला दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह गांव के ही तालाब से उसका शव बरामद किया गया। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

इधर मामले में पिपलावा थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा तो शव तालाब में तैर रहा था जिसे स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक 7 फरवरी से ही लापता था। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार में तेजस्वी के Parallel नहीं कोई दूसरा विकल्प, मनोज झा ने कहा ‘PM कम से कम…’

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Days Days Days

Days

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...