पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

सुपौल : सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-57 पर कोसी पुल के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है। जहां सुपौल से पढ़ाई कर घर लौट रहे एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। किसनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के अररहा निवासी विशंभर यादव के पुत्र 14 वर्षीय भूषण कुमार सुपौल में रहकर पढ़ाई करता था। भूषण कुमार आज सुपौल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था। इसी दरम्यान वो एनएच-57 पर कोसी पुल के समीप जैसे ही पहुंचा। पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही भूषण कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...