सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सुपौल : सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही गमहरिया पथ में बसहा कोल्ड स्टोर समीप शुक्रवार को अज्ञात बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए सीएचसी पिपरा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पटना में घायल महिला का इलाज चल रहा था। इस बीच शनिवार की रात महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद आज सुबह मृतका का शव लेकर उसके परिजन पिपरा थाना पहुंच गए। पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

बताया गया कि मृत महिला 55 वर्षीय माया देवी मधेपुरा के घैलाढ का निवासी थी। जो नैहर से अपने बेटे के साथ अपने ससुराल घैलाढ जा रही थी। जहां रास्ते में कोल्ड स्टोरेज के समीप दुर्घटना हुई। पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े : कोसी नदी में मिली सवा क्विंटल की मछली, लोगों में कौतूहल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...