सीएम केजरीवाल के पीए को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

दिल्ली. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।बता दें कि आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया था। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

सीएम केजरीवाल के पीए गिरफ्तार

वहीं मामले में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि यह पूरा मामला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले फंसाने की साजिश का हिस्सा है। स्वाति मालीवाल केवल इसका एक चेहरा हैं। यह षड्यंत्र सीधे गृह मंत्रालय में रचा जा रहा है। जिस दिल्ली पुलिस ने स्वाति की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर ली, वही पुलिस विभव कुमार की शिकायत पर चुप्पी साध गई है। उन्हें FIR की कॉपी तक नहीं दे रही है।

बता दें कि 13 मई को दिल्ली के सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया था। यह आरोप सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर लगा था। इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था। हालांकि उस दौरान आम आदमी पार्टी ने इस पर कोई प्रतिक्रियां नहीं दी थी, लेकिन एक दिन बाद आप सांसद संजय सिंह ने इस मामले में पार्टी का पक्ष रखते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया था।

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...