पटना : लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है। सातवें और अंतिम चरण के चुनाव एक जून को होना है। सातवें चरण में पटना प्रमंडल की सभी आठ सीटों पर चुनाव होना है। इस बीच पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक एएन कॉलेज मतगणना स्थल जाकर तैयारियों का जायजा लिया। पटना जिला में दो लोकसभा क्षेत्र आता है जिसमें पटना साहिब और पाटलिपुत्र आता है।
आपको बताते चलें कि एक जून को सातवें चरण का मतदान पटना में भी होना है। उसके बाद एएन कॉलेज में चुनाव के बाद ईवीएम मशीन को रखा जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर पटना डीएम ने तैयारी का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पटना डीएम ने बताया कि चार जून को पटना जिले के दो लोकसभा सीट के लिए इन कॉलेज में ही मतगणना होनी है।
यह भी पढ़े : पटना डीएम की अपील, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मतदान
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















