सेना के जवान की पत्नी से गैंगरेप

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र स्थित गढ़खटंगा में सोमवार देर रात 4 बदमाशों ने घर में घुसकर महिला (32 वर्ष) के साथ गैंगरेप किया।

पीड़ित महिला का पति सेना का जवान है और लद्दाख में पोस्टेड है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि वह 2 बच्चे की मां है। कोकर में रहती है। वहां एक निजी स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर गढ़खटंगा आकर अपना घर बनवा रही थी।

सोमवार की रात बच्चे को सुलाकर पति से फोन पर बातचीत करने लगी। अचानक 4 बदमाश आ गए और हाथ से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। मोबाइल टूट गया और फोन कट गया। इसके बाद बदमाशों ने दुष्कर्म किया और भाग गए।

चारों बदमाश कब घर में घुस आए उसे पता ही नहीं चला। पुलिस केस दर्ज कर टेक्निकल सेल की मदद से आरोपियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी सफलता नहीं मिली है।अचानक फोन कटने के बाद पत्नी से दोबारा संपर्क नहीं हुआ, तो जवान ने सुबह अपने एक परिचित को घर भेजा।

जब परिचित ने घर पहुंचकर फोन नहीं लगने का कारण पूछा, तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। वे सन्न रह गए। इसके बाद नामकुम थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करा दी है।शाम ढलते ही पीड़ित महिला ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। रात 8 बजे वह पानी लेने के लिए बाहर निकली थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए होगें।

 

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...