रांची के वेंडर मार्केट में अवैध कब्जाधारियों पर निगम का एक्शन, इतनी दुकानों पर जड़ा ताला

रांची: राजधानी रांची के अटल स्मृति वेंडर मार्केट में अवैध कब्जाधारियों पर नगर निगम का डंडा चला है। इस दौरान निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 70 खाली पड़ी दुकानों में ताला जड़ दिया है।

वेंडर मार्केट में निगम का एक्शन

दरअसल, नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अवस्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के भूतल एवं प्रथम तल में सर्जना चौक से कचहरी चौक तक के सर्वेक्षित वेंडरों को लॉटरी के माध्यम से स्थल / चबूतरा आवंटित किया गया था। इसके बाद सर्जना चौक से कचहरी चौक तक ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित किया गया था। मार्केट में आवंटन के दौरान 70 चबूतरे खाली रह गए थे, जिसे निगम द्वारा अब तक आवंटन नहीं किया गया है। निगम की टीम के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई वेंडर के द्वारा वहां खाली चबूतरा पर भी अतिक्रमण किया गया है।

इसके बाद प्रशासक के आदेशानुसार ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा खाली पड़ी दुकानों पर तालाबंदी करने के लिए कमिटी का गठन किया गया। उक्त कमिटी के द्वारा दिनांक 29.05.2024 और 30.05.2024 को अटल स्मृति वेंडर मार्केट में कुल 70 खाली पड़ी दुकानों में ताला लगा दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग 30 दुकानदारों ने खाली पड़े स्थल / चबूतरा में अतिक्रमण कर अपनी दुकान को विस्तारित किया है, जिस पर कमिटी ने अतिक्रमण हटाते हुए भविष्य में ऐसा फिर से न हो इसकी हिदायत दी है। यह पूरा निरीक्षण कार्य दण्डाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। कमिटी में नगर प्रबंधक/नगर अभियान प्रबंधक, एनयूएलएम शाखा और एनफोर्समेंट शाखा की टीम शामिल थी।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...