हाइवा के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट आने से चालक की मौत

साहिबगंज: जिरवा बाड़ी ओपी क्षेत्र के महादेवगंज श्रीराम चौकी गांव में हाईटेंशन 11,000 विद्युत तार की चपेट में आने से हाइवा (डब्ल्यूबी 59-3535) चालक मो. सरफराज की झुलस कर मौत हो गई, जबकि खलासी मो.समीर शेख घायल है.

बताया जा रहा है कि मिट्टी लोड करने के समय चक्का फंस जाने पर खलासी मो. समीर शेख के द्वारा जैक लगाकर गाड़ी को उठाने की कोशिश की जा रही थी, इसी दौरान हाइवा का डल्ला काफी उपर उठ गया और हाइवा के ठीक  उपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया. चालक मो. सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी किसी प्रकार बच निकला.

अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाइवा की आग पर काबू पाया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्टः अमन

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...