गावां प्रखंड में फैला डायरिया का प्रकोप

गिरीडिह: गावां प्रखंड के राजकुरा और चिह्यूटिया गांव में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों का डायरिया से संक्रमित रहने की खबर है.

डायरिया मरीजों की बढ़ती संख्या पर गावां सामुदायिक चिकित्सा प्रभारी डा. चन्द्र मोहन कुमार ने कहा कि इसका कारण कुआं के गंदा पानी का सेवन हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

डायरिया के इस बढ़ते प्रकोप पर जीप सदस्य इमरान अंसारी ने कहा है कि गावां प्रखंड में डायरिया भयावह रुप ले रहा है, हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. गावां में स्पेशल राहत टीम की मांग को लेकर पत्राचार किया जा रहा है. जबकि उपप्रमुख नवीन कुमार ने जिला प्रशासन से युद्ध स्तर पर काम करने का आग्रह किया है.

रिपोर्ट : निशांत बरनवाल

Big Breaking- गिरीडिह में बिजली विभाग के कैंप में दिनदहाड़े 63 हजार की लूट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...