Loksabha Election 2024 Update : 7 वें चरण का मतदान खत्म, 5 बजे तक तीनों सीट पर कुल 67.95% हुआ मतदान…

Loksabha Election 2024 Update

रांचीः देश भर में आज सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है।

सातवें चरण में देश भर के 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान खत्म हुआ।

आज सातवें चरण में झारखण्ड के 3 सीटों पर भी वोटिंग खत्म हो चुकी है।

झारखंड में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट पर मतदान थम चुका है।

तीनों लोकसभा सीटों पर लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।

चुनाव आयोग ने सुबह 7 से 5 बजे तक का वोटिंग टर्न आउट जारी कर दिया गया है।

इसके मुताबिक सुबह 7 बजे से 5 बजे तक में राजमहल लोकसभा सीट पर 66.98% वोटिंग हुई है।

दुमका लोकसभा सीट में 69.89% मतदान हुआ है।

गोड्डा लोकसभा सीट में 67.24% हुई वोटिंग जारी है।

वहीं तीनों लोकसभा सीटों को मिलाकर अबतक कुल 67.95% मतदान हुआ है।

बता दें कि देश में 7 चरणो में चुनाव संपन्न हुआ है जबकि झारखंड में चार चरणों में चुनाव संपन्न हुआ।

पहला चरण 19 अप्रैल को शुरु हुआ था जो आज 1 जून को समाप्त हो जाएगा।

अब लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...