बांकाः श्रीनगर में आतंवादियों की गोली का शिकार अरविंद का शव उनके घर पहुंचा तब माहौल
पूरी तरह गमगीन हो गया. शनिवार को श्रीनगर के ईदगाह मैदान में अरविंद साह की
हत्या आतंकियों ने गोली मारकर कर दी थी.

परिजनों से डीएम और एसपी ने की मुलाकात
मृतक अरविंद कुमार के परिजनों से मिलने डीएम और एसपी भी पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार
को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था की गई.
पीड़ित परिवार 50 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी की मांग कर रहा है.
सीएम पर राजद ने बोला हमला
जम्मू-कश्मीर में बिहारियों की लक्षित हत्याओं पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार क्यों हैं?
कश्मीर में बिहारियों की हो रही हत्या पर केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकार को उन सभी लोगों को वहां से तब तक वापस लाना
चाहिए जब तक कि स्थिति बेहतर न हो जाए.
उन्होंने कहा कि जब तक वह यहां रहे तब नके भरण पोषण के लिए प्रति माह 10,000 दें.
दानिश रिजवान ने कश्मिरियों को दी चेतावनी
हम प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कश्मिरियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो आतंकवादियों को पनाह देना छोड़े.
उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो बिहार में कंबल औरअखरोट बेचने
वाले कश्मीरियों को पनाह लेना मुश्किल हो जाएगा.
Highlights

















