औषधि भंडार गृह में लापरवाही, लाखों रुपये की दवा स्टोर में बर्बाद

शेखपुरा : शेखपुरा में जिला औषधि भंडार केंद्र की बड़ी लापरवाही देखने को मिली. जहां औषधि भंडार गृह के लापरवाही के कारण लाखों रुपया का जीवन रक्षक दवा बर्बाद हो गया. वही इस लापरवाही से लाखों रुपये का जीवन रक्षक दवाएं भी एक्सपायर हो गया. इस दवाई में पारासीटामोल स्लाइन बोतल, मलहम सहित कई दवा शामिल है. यह सभी दवा जिला औषधि भंडार केंद्र से ही विभिन्न अस्पतालों में भेजा जाता है. लेकिन वहां के कर्मियों की लापरवाही के कारण दवा को अस्पतालों में नहीं भेजा गया और कूड़े के ढेर में लाखों रुपए की दवा फेंक दिया गया. इस संबंध में सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है उसकी जांच कराई जाएगी और इसमें जो भी कर्मी और अधिकारी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई किया जाएगा.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...