Lok Sabha Election 2024: झारखंड की 8 सीटों पर 2019 से ज्यादा हुआ मतदान, 6 पर हुआ कम, ये रहा कारण

Lok Sabha Election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोटिंग पूरी हो गयी है। इसका रिजल्ट 4 जून को आएगा। इस चुनाव के लिए झारखंड में भी चार चरणों में 14 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें 8 सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ, जबकि 6 सीटों पर 2029 से कम मतदान हुआ। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि सातवें चरण के चुनाव में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्न मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टी वापस लौट आये हैं। सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दिये गये हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने बताया कि राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। उसमें राजमहल में 70.78 प्रतिशत, दुमका में 73.87 प्रतिशत और गोड्डा में 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह झारखंड के सभी 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत 66.19 प्रतिशत रहा है।

Lok Sabha Election 2024: 8 सीटों पर 2019 से ज्यादा हुआ मतदान

उन्होंने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 2024 के चुनाव में झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 8 में अधिक मतदान हुआ है। जिन 6 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है, वह सभी बिहार राज्य की सीमा से जुड़े क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि संभावना है कि उस इलाके में पलायन आदि कारणों से ऐसा हुआ है।

Lok Sabha Election 2024: 12 सीटों पर महिलाओं का जलवा

मतदान से जुड़ी एक रोचक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 12 में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। सिर्फ रांची और जमशेदपुर में पुरुष मतदाताओं ने महिलाओं से अधिक मतदान किया है, लेकिन उसका अंतर भी मामूली रहा है। वहीं 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। सिर्फ 13 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं से अधिक पुरुषों ने मतदान किया है।

Lok Sabha Election 2024: 4 जून को रिजल्ट

उन्होंने बताया कि सभी 14 केंद्रों पर मतगणना की तैयारी जारी है। 4 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। नियमित अंतराल पर हर राउंड के नतीजे की घोषणा होती रहेगी। उन्होंने बताया कि संभावना है कि शाम चार बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी। नतीजे ऑनलाइन भी देखे जा सकते हैं।

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के दौरान छह की मौत

उन्होंने बताया कि पूरे चुनाव के दौरान तीन पुलिसकर्मी, 2 ड्राइवर और एक चुनावकर्मी की अलग-अलग कारणों से मौत हुई है। सभी के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 135 करोड़, 29 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। सातवें चरण के मतदान के दिन 1 जून को भी 34.19 लाख रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

Saffrn

Trending News

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img