AURANGABAD में तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटना का शिकार, पांच दोस्तों की मौत

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में दो वाहनों के टक्कर में पांच दोस्तों की मौत हो गई। घटना की खबर से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच 19 की है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षत्रिय नगर स्थित एनएच 19 पर एक निजी हॉस्पिटल के समीप पहले से एक हाइवा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान डेहरी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़ा हाइवा ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी मृतक दोस्त थे और अपने घर डेहरी ऑन सोन से औरंगाबाद में वाटर पार्क घूमने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ जिसमें पांच दोस्तों की मौत हो गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BUXAR में संदेहास्पद स्थिति में मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

AURANGABAD AURANGABAD AURANGABAD

AURANGABAD

International Yoga Day 2026: पटना इको पार्क में गूंजा योग का...

International Yoga Day 2026 Patna: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने रविवार को पटना के राजधानी वाटिका (इको...

Aam Mahotsav 2026: बिहार को फलोत्पादन की राजधानी बनाने का लक्ष्य,...

Aam Mahotsav 2026: तीन दिनों तक चलने वाला 'आम महोत्सव-2026' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में बोलते हुए बिहार के कृषि मंत्री...

World Music Day 2026: पटना में संगीत और संस्कृति का संगम,...

World Music Day 2026: 'विश्व संगीत दिवस' के मौके पर पटना में कला, संस्कृति और युवा विभाग (बिहार सरकार) और भारतीय नृत्य कला मंदिर...