Advertisement
Advertisement

सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट घोषित किए जाने तक एडमिशन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ती रहेगी

 रांची: रांची यूनिवर्सिटी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के स्नातक स्तरीय चार वर्षीय कोसों (एनईपी सिलेबस) में एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से फॉर्म जमा हो रहा है।

सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट घोषित किए जाने तक एडमिशन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ती रहेगी। क्योंकि अभी 12वीं की परीक्षा में मिले अंक के आधार पर स्टूडेंट्स आवेदन जमा कर रहे हैं।

सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट 30 जून को आने की संभावना है। इसके बाद सीयूईटी-यूजी में मिले स्कोर के

आधार पर स्टूडेंट्स आवेदन जमा करेंगे। रांची यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू बताते हैं कि सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने का अवसर दिया जाएगा।

रांची यूनिवर्सिटी के अंतर्गत के छह अल्पसंख्यक कॉलेजों में स्नातक स्तर के रेगुलर कोसों में एडमिशन प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है।

क्योंकि आरयू प्रशासन और अल्पसंख्यक कॉलेजों के बीच चांसलर पोर्टल के माध्यम से एडमिशन फॉर्म जमा करने को लेकर गतिरोध बरकरार है। आरयू प्रशासन और अल्पसंख्यक कॉलेजों के बीच तीन बैठकें हो चुकी है, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला है।

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...