Advertisement
Advertisement

सीयूईटी-यूजी परीक्षा के 38 दिनों के बाद भी नहीं आया रिजल्ट छात्र परेशान

रांची: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) द्वारा 38 दिन पहले आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा में रांची समेत देशभर के 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।

इसका सीधा असर सेशन पर पड़ेगा। एकेडमिक कैलेंडर लागू करने में मुश्किलें आएंगी। रिजल्ट की बात तो दूर अभी तक एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर-की भी जारी नहीं किया गया है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को मौका दिया जायेगा। सभी प्रक्रिया को पुरा कर ही जल्द ही परिणाम जारी कर दिया जायेगा। 

परीक्षा के माध्यम से देशभर के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लिया जाएगा। झारखंड में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। वहीं देशभर के 250 स्टेट यूनिवर्सिटी में सीयूईटी-यूजी स्कोर के माध्यम से एडमिशन लिया जाएगा। बताते चलें कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा 15 से 29 मई तक रांची समेत देश के 380 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।

Commercial Advertisment

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में छठ के दौरान बढ़ेगी ठंड, दो...

 झारखंड में छठ महापर्व के दौरान ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।...

Online Thekua Shopping: Amazon से Flipkart तक ऑनलाइन बिक रहा बिहार...

 बिहार का पारंपरिक ठेकुआ अब Amazon, Flipkart समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहा है। जानिए अलग-अलग ब्रांड, कीमत, पैकिंग, स्वाद और गुणवत्ता का...