Advertisment

सम्राट ने कहा- धरती माता और प्रकृति का संरक्षण, संवर्धन सबकी जिम्मेदारी

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पौधारोपण किया। प्रदेश कार्यालय में उन्होंने एक आम का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से भी पौधारोपण करने की अपील की। इस मौके पर मंत्री प्रेम कुमार, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता सहित कई नेता मौजूद थे।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

धरती माता और प्रकृति का संरक्षण, संवर्धन सबकी जिम्मेदारी – चौधरी

चौधरी ने इस मौके पर कहा कि धरती माता और प्रकृति का संरक्षण, संवर्धन सबकी जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी हम सभी को संकल्पित होकर निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि यह दिवस लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता हानि और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में शिक्षित करने और जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए लोगों की जागरूकता बल दिया।

एक पेड़ मां के नाम – उपमुख्यमंत्री

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आज एक कैंपेन शुरू की है। इस कैपेंन को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ दिया गया है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी जी खुद एक पौधा लगाकर की है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने इस मौके पर बताया कि इस साल देश के कई राज्यों भीषण गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी है। विशेषज्ञों ने भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और रहने योग्य बनाए रखें।

यह भी पढ़े : Breaking : राष्ट्रपति से मिले मोदी, बनाएंगे तीसरी बार सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...