BHAGALPUR में महिलाएं कर रही वट सावित्री पूजा

भागलपुर: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा की। कच्चे धागे के साथ वट वृक्ष का फेरा लगाया और सत्यवान सावित्री कथा सुनी। मान्यता है कि इस पर्व को महिला अपनी पति के लंबे उम्र के लिए करती है। अहले सुबह से ही वटवृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृगांर करती है क्योंकि यह पुजा सुहाग की रक्षा के लिए करती है। इसके बाद पुरोहित से सावित्री सत्यवान की कथा सुनकर अपने पति के दीर्घायु की कामना करती है।

वट वृक्ष को आम, लीची, मौसमी फल अर्पित कर कच्चा सूत से बांधने और हाथ पंखे से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने परिक्रमा करती है। पंडित के अनुसार यह पूजा महिलाएं बहुत ही नियम निष्ठा के साथ करती है। ज्येष्ठ मास के व्रत में वट सावित्री व्रत सबसे प्रभावी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रखकर वट वृक्ष के नीचे सावित्री सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है।

पुरोहितों ने बताया कि पुरातन काल में सती सावित्री ने इस व्रत को रखकर सदा सुहागन रहने की मंगल कामना की थी। व्रत के परिणाम स्वरुप उनके पति की उम्र पूरी हो जाने के बाद भी यमराज ने पुनः जीवन दान दिया था।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- BUXAR में खूंटा गाड़ कर रहेंगे मिथिलेश तिवारी, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BHAGALPUR BHAGALPUR BHAGALPUR

BHAGALPUR

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...